सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

ऊधम सिंह नगर: सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक की टक्कर से हुई दुर्घटना

बीती रात ऊधम सिंह नगर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश मंडल 26 वर्षीय निवासी उदय नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुकेश किसी परिचित की डिलीवरी के लिए लाइफलाइन हॉस्पिटल गया था। वहां से वह सफाई कर्मचारी को सुंदरपुर गांव छोड़ने के बाद लौट रहा था।

रास्ते में एस मोड़ पर उसकी बाइक की गति तेज हो गई, जिससे वह मोड़ नहीं काट पाया और सीधे खेत में लगे खंबे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह करीब 5 बजे जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले, तो उन्होंने खेत में गिरी हुई बाइक देखी। पास जाकर देखा तो युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। तत्काल लोगों ने पुलिस और ग्राम प्रधान को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Spread the love