Spread the love

38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए हल्द्वानी में फुटबॉल मैदान की तैयारियों का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

उत्तराखंड राज्य में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हल्द्वानी में भी आयोजित हो रही हैं। इस संदर्भ में तैयारियां गतिमान हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना ने मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में फुटबॉल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूरी कर ली जाएं। उन्होंने विशेष रूप से मैदान में घास की स्थिति की जांच की और एक ट्रायल मैच आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि कोई कमी समय रहते दूर की जा सके। साथ ही, उन्होंने मैच के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, अग्निशमन, पेयजल, शौचालय और पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित खेल और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 


Spread the love

You missed