Spread the love

वरिष्ठ नागरिक समिति और विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त आयोजन

स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ नागरिकों व स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

हल्द्वानी/नैनीताल, 21 अगस्त 2025। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से ग्राम निगल्टिया, लामाचौड़ स्थित कृष्णा प्रेम रतन वृद्धा आश्रम में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समिति के पदाधिकारियों व स्थानीय नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव/सिविल जज (सी.डी.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बिनु गुनियानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के ऑडिटर श्री विष्णु सिंह रावत, श्री मोहन चंद्र पडेलिया, विधिक सेवा से श्रीमती नीमा जोशी व श्रीमती उमा भंडारी (पी.एल.वी.), वृद्धाश्रम के संचालक एवं समाजसेवी श्री एस.के. पाठक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वर्तमान में इस वृद्धा आश्रम में 19 बुजुर्गों की देखभाल की जा रही है, जिनमें से दो महिलाएं हैं। यह आश्रम SAVE THE HUMANITY नामक NGO के तहत श्री आकाश चौधरी द्वारा संचालित किया जा रहा है। आश्रम को विभिन्न दानदाताओं का भी सहयोग प्राप्त है तथा यहाँ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

फिलहाल यह आश्रम किराए की इमारत में संचालित हो रहा है। संचालक ने कहा कि यदि उन्हें सरकार अथवा किसी दानदाता से निःशुल्क भूमि उपलब्ध हो जाए तो यह संस्था वृद्धाश्रम को और बड़े रूप में विकसित कर सकती है।

वरिष्ठ नागरिक समिति (पंजीकृत) हल्द्वानी के महामंत्री डी.के. पांडे ने दानदाताओं से अपील की कि समाजहित में इस आश्रम को सहयोग प्रदान करें, ताकि बुजुर्गों की सेवा कार्य को और मजबूती मिल सके।


Spread the love