Spread the love

रुद्रपुर में नाले से मिला नवजात शिशु का शव, क्षेत्र में सनसनी

रुद्रपुर। शुक्रवार सुबह शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाले में नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी।

मामला वार्ड नंबर 7, आज़ाद नगर स्थित श्मशान घाट रोड का है। सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में नवजात का शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और माहौल गमगीन हो गया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लोकलाज या अन्य कारणों के चलते नवजात को नाले में फेंक दिया होगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love