हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आईटीआई गैंग के गैंग लीडर समेत चार आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। शहर में गुंडागर्दी और बदमाशी का पर्याय बने कुख्यात आईटीआई गैंग को खत्म करने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। शुक्रवार को की गई ताबड़तोड़ छापेमारी में पुलिस ने गैंग के सरगना देवेन्द्र सिंह बिष्ट समेत चार शातिर अपराधियों को दबोच लिया। नैनीताल पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में फैली गुंडागर्दी और दहशत पर लगाम लगने की उम्मीद है।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में गैंग का चार्ट तैयार कर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी की देखरेख में गठित टीम ने शीतल होटल के पास टीपी नगर से गैंग लीडर सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गैंग लीडर और उसके साथी लगातार मारपीट, डराने-धमकाने, फायरिंग, तलवार/चाकूबाजी और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहे थे। यह गैंग ‘आईटीआई गैंग’ के नाम से कुख्यात था।
गिरफ्तार आरोपी
-
देवेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र बलबीर सिंह बिष्ट, निवासी गैस गोदाम छड़ायल, हल्द्वानी
-
आदित्य नेगी पुत्र कुन्दन नेगी, निवासी ए-16 जज फार्म आईटीआई हल्द्वानी, उम्र 25 वर्ष
-
देवेन्द्र सिंह बोरा पुत्र गणेश सिंह बोरा, निवासी डहरिया (क्लार्क इन होटल के सामने), उम्र 22 वर्ष
-
नवीन सिंह मेहरा पुत्र सुरेश सिंह मेहरा, निवासी ग्राम टुनाकोट शेरा, थाना भवाली, वर्तमान में पीलीकोठी रोड हल्द्वानी, उम्र 21 वर्ष
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
🔹 गैंगलीडर देवेन्द्र सिंह बिष्ट
-
FIR नं. 431/22, धारा 147/148/149/120बी/307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
-
FIR नं. 270/24, धारा 109/190/191(2)(3)/309(4)/317(3)/351(2)(3)/352 बीएनएस, थाना हल्द्वानी
🔹 आदित्य नेगी
-
FIR नं. 431/22, धारा 147/148/149/120बी/307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
-
FIR नं. 349/24, धारा 109/115(2)/191(3)/3(5) बीएनएस, थाना हल्द्वानी
🔹 देवेन्द्र सिंह बोरा
-
FIR नं. 431/22, धारा 147/148/149/120बी/307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
-
FIR नं. 270/24, धारा 109/190/191(2)(3)/309(4)/317(3)/351(2)(3)/352 बीएनएस, थाना हल्द्वानी
🔹 नवीन सिंह मेहरा
-
FIR नं. 431/22, धारा 147/148/149/120बी/307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
-
FIR नं. 270/24, धारा 109/190/191(2)(3)/309(4)/317(3)/351(2)(3)/352 बीएनएस, थाना हल्द्वानी