Spread the love

डीएम-एसएसपी की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस बोली- जवाबदेही तय हो

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का आरोप : गैरसैंण सत्र से लौटकर सरकार और प्रशासन पर बरसे, बोले – “लोकतंत्र की हत्या हुई”

हल्द्वानी। गैरसैंण विधानसभा सत्र से वापस लौटे हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल में जिस तरह विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायकों पर हमला किया गया, वह लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना है।

विधायक ने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण भाजपा सरकार के इशारे पर हुआ और इसे पुलिस प्रशासन ने अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि यह “किडनैपिंग कांड” सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है, जिसमें नैनीताल के डीएम और एसएसपी की सीधी मिलीभगत रही।

सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को हल्के में नहीं लेगी। आने वाले दिनों में कांग्रेस प्रदेशभर में सबसे बड़ा आंदोलन करने जा रही है। उन्होंने साफ किया कि जब तक डीएम और एसएसपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी।


Spread the love