Spread the love

हल्द्वानी : परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, सुनील शर्मा बने उप परिवहन आयुक्त

परिवहन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी श्री सुनील शर्मा को पदोन्नति देकर उप परिवहन आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

नवीन तैनाती इस प्रकार है :

  • डॉ. गुरदेव सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी से स्थानांतरित होकर अब संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी बनाए गए।

  • श्री अरविंद कुमार पाण्डेय, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) पौड़ी गढ़वाल से स्थानांतरित होकर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी के पद पर तैनात हुए।

  • श्री संदीप वर्मा, सहायक परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रामनगर से स्थानांतरित होकर अब सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) काशीपुर बने।

  • सुश्री रिशु तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रामनगर से स्थानांतरित होकर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी टिहरी की जिम्मेदारी संभालेंगी।

  • श्री सुरेंद्र सिंह कपकोटी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) कर्णप्रयाग से स्थानांतरित होकर अब सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रामनगर पद पर तैनात किए गए हैं।


Spread the love