ट्रेन की चपेट
Spread the love

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिव नारायण (55 वर्ष) पुत्र स्वामी नाथ, निवासी मंडी क्षेत्र, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थे, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्राथमिक तौर पर इसे दुर्घटना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love