हल्द्वानी में किताबों के नाम पर खेल बड़ा खेल ! 46 स्कूलों पर एक्शन, अभिभावकों से हो रही थी लूट
हल्द्वानी, 8 अप्रैल 2026। जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच के बाद 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) गोविंद राम जायसवाल ने बताया कि जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। खासतौर पर निजी स्कूलों और बुक सेलरों के बीच गठजोड़ का मामला उजागर हुआ है, जिसमें अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
जांच टीम को कई दुकानों से स्कूलों द्वारा जारी पर्चियां भी मिलीं, जिनमें अभिभावकों को तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश दिए गए थे।


यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप
जांच में सामने आई प्रमुख अनियमितताएं:
- अभिभावकों को विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य करना
- एनसीईआरटी की जगह महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपना
- सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन
- स्कूल वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाएं और फीस स्ट्रक्चर सार्वजनिक न करना
सीईओ द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि ये सभी कृत्य शासन और सीबीएसई के नियमों का उल्लंघन हैं, जिन्हें गंभीरता से लिया गया है।
सभी संबंधित स्कूलों को 11 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में जवाब न देने या असंतोषजनक जवाब मिलने पर स्कूलों के खिलाफ मान्यता/संबद्धता रद्द करने, विधिक कार्रवाई और अन्य प्रशासनिक दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में
इन 46 स्कूलों को जारी हुआ नोटिस:
-
इन 46 स्कूलों को भेजा गया नोटिस:
- वेदान्तम इंटरनेशनल स्कूल, दमुवादूंगा
- ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- आदर्श पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- आरूष पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर हल्द्वानी
- न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड हल्द्वानी
- डी लैम्प पब्लिक स्कूल, दमुवादूंगा हल्द्वानी
- दर्पण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- इमैनुअल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- जी-किड्स पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- हिमालया विद्या मंदिर, हल्द्वानी
- इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी
- देवभूमि पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी
- जय दुर्गे पब्लिक स्कूल, दमुवादूंगा हल्द्वानी
- किड्स केयर पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- काठगोदाम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- लिटिल स्पार्कल एकेडमी, हल्द्वानी
- मानस पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- नेशनल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- न्यू सनसाइन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- सेंट ल्यूक्स पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- श्री कृपा पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- सेंट जॉर्ज पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- सनराइज पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- समिट पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- विवेकानंद पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- सन बीम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- एसकेएम पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी
- फन विद ड्रॉइंग पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- टेंडर फीट पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- विजडम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- वुडलैंड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- वीवीएम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- होली एंजेल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- पीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- न्यू फैंसी लैंड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी
- आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें




