Spread the love

भाकड़ा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, दूसरी गंभीर

हल्द्वानी/कालाढूंगी। मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को कालाढूंगी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भाकड़ा नदी पुल से कालाढूंगी की ओर एक पिकअप वाहन और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 3:13 बजे डायल 112 पर कृष्ण कुमार द्वारा हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की हाईवे मोबाइल टीम (वाहन संख्या UK 04 GA 0544) में तैनात अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

मौके पर जांच में पाया गया कि पिकअप वाहन (UK 06 AC 9796) और स्कूटी (UK 04 AP 6596) के बीच आमने-सामने टक्कर हुई थी। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कालाढूंगी पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद भावना रावत (20 वर्ष), पुत्री भोपाल सिंह रावत, निवासी चकलुवा कालाढूंगी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घायल नेहा जोशी (लगभग 20 वर्ष), निवासी लामाचौड़ की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

पुलिस द्वारा हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 


Spread the love