Spread the love

जिला कारागार नैनीताल में बंदियों के लिए 6 दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण शुरू

नैनीताल। जिला मुख्यालय स्थित जिला कारागार नैनीताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी के सहयोग से छह दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

यह कार्यक्रम माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल जज (सी०डि०) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर सचिव श्रीमती पारुल थपलियाल ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से सीखें, ताकि रिहाई के बाद वे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

प्रशिक्षण के दौरान बंदियों को विभिन्न फास्ट फूड बनाने की विधियों के साथ-साथ स्वच्छता, गुणवत्ता और छोटे व्यवसाय संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बंदियों के कौशल विकास के माध्यम से उनके पुनर्वास को सशक्त बनाना है।


Spread the love

You missed