Oplus_16908288
Spread the love

हल्द्वानी बार एसोसिएशन: नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

हल्द्वानी कोर्ट परिसर में आज बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें माननीय न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Oplus_16908288

न्यायमूर्ति थपलियाल ने नवनिर्वाचित 11 पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए गोविंद बिष्ट ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है ताकि न्यायिक प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

उन्होंने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की रक्षा के लिए वे सदैव संघर्षरत रहेंगे और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की उपस्थिति से परिसर में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने नई कार्यकारिणी से बेहतर भविष्य की उम्मीद जताई।


Spread the love