हरिद्वार जिले के बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र
Spread the love

हरिद्वार: बहादराबाद की फैक्ट्री में भीषण आग से हड़कंप, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रविवार को एक बड़ा अग्निकांड सामने आया है। बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित पंखों के पार्ट्स बनाने वाली एक नामी कंपनी में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि दमकल विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, बहादराबाद स्थित एचपीएम इन्फोटेक कंपनी में रविवार की सुबह अचानक लपटें उठती देखी गईं। चश्मदीदों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही साफ नजर आ रहा था। फैक्ट्री के भीतर मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे परिसर को घेर लिया।

यह भी पढ़ें 👉देहरादून मुठभेड़: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग में एक घायल

हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। सिडकुल और मायापुर फायर यूनिट की तीन दमकल गाड़ियों ने मोर्चा संभाला। तेज गर्मी के कारण बचाव कार्य में चुनौतियां आईं, लेकिन फैक्ट्री के अपने फायर हाइड्रेंट सिस्टम के सक्रिय होने से पानी की कमी नहीं हुई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

हरिद्वार के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) वंश बहादुर यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है, जो एक बड़ी राहत की बात है। हालांकि, फैक्ट्री के भीतर मशीनरी और तैयार माल जलने से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आग के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love