खटीमा पुलिस द्वारा 580 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किए गए चार तस्कर और बरामद स्कॉर्पियो
Spread the love

खटीमा ; स्कॉर्पियो सवार 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, 580 ग्राम चरस बरामद

खटीमा (ऊधम सिंह नगर): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने सितारगंज रोड पर घेराबंदी कर एक स्कॉर्पियो कार से 580 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। मामले में चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो चम्पावत जिले के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, खटीमा पुलिस टीम आज 27 मई 2026 को सितारगंज रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काली रंग की स्कॉर्पियो (नंबर: UK 03B 0007) को रुकने का इशारा किया गया। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से 580 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त महंगी स्कॉर्पियो कार को भी सीज कर अपने कब्जे में ले लिया है।

चम्पावत के रहने वाले हैं चारों आरोपी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान चम्पावत जिले के निवासी के रूप में हुई है:

  1. अमित सिंह (30 वर्ष): निवासी ग्राम बुन्देलाढेक, थाना लोहाघाट।

  2. सूरज सिंह (32 वर्ष): निवासी ग्राम बुन्देलाढेक, थाना लोहाघाट।

  3. सूरज सिंह (32 वर्ष): निवासी ग्राम खूटी बाजरीकोट, थाना चम्पावत।

  4. मनीष सिंह (20 वर्ष): निवासी ग्राम त्यारसों जनकांडे, थाना पाटी।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पकड़े गए तस्करों के पुराने आपराधिक इतिहास और उनके नेटवर्क की जांच की जा रही है ताकि नशे के इस काले कारोबार की मुख्य जड़ तक पहुँचा जा सके। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह चरस कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।


Spread the love