बागेश्वर में ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 5 लोगों का चालान, हुड़दंग कर रहा एक आरोपी गिरफ्तार! 👇
संवाददाता सीमा खेतवाल
बागेश्वर:जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का रुख बेहद सख्त नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग मचाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद 5 लोगों पर कसा शिकंजा
सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर आम जनता के लिए परेशानी खड़ी करने और लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी है।
हाल ही में सड़क किनारे एक सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोगों द्वारा शराब का सेवन किए जाने का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो संज्ञान में आते ही कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक व्यवस्था भंग करने वाले 05 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस प्रकार की औचक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें 👉 सुहाग की ‘गुप्त सेटिंग’ का पत्नी ने कर दिया भंडाफोड़; बच्चों के साथ मिलकर पति और दूसरी महिला को सिखाया ऐसा सबक कि पहुंच गए थाने! 👇
शांति भंग करने का आरोपी ‘शिवम उर्फ बंटी’ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों के खिलाफ भी कोतवाली बागेश्वर पुलिस को त्वरित सफलता हाथ लगी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर भारी हंगामा कर रहा है, जिससे आसपास की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे अभियुक्त शिवम उर्फ बंटी (निवासी: बागनाथ वार्ड, बागेश्वर) को हिरासत में ले लिया। शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के चलते उक्त अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे शांति भंग की आशंका के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें 👉 पिता जिसे छोड़ गए थे स्कूल, वह मां के लाखों के जेवरात और नकदी लेकर किशोर संग हुई फरार; युवा पीढ़ी का यह भटकाव क्यों?
पुलिस की जनता से अपील: शांति और सौहार्द बनाए रखने में करें सहयोग
इस पूरी कार्रवाई के बाद बागेश्वर पुलिस ने आम जनता और स्थानीय नागरिकों से विशेष अपील की है। पुलिस ने कहा है कि कोई भी नागरिक सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करे और न ही किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी में शामिल हो।
क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए कानून का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियम तोड़ने वाले और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





