Haldwani Mukhani Police Press Release Snatching Caseहल्द्वानी में बुजुर्ग महिला से झपटमारी करने वाले आरोपियों को दबोचने के बाद जानकारी देती मुखानी पुलिस व SOG टीम।
Spread the love

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से सोने का कुंडल झपटने वाले 02 शातिर झपटमारों को SOG व पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटा कुंडल बरामद किया।

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (01 अगस्त 2026): नैनीताल जिले की थाना मुखानी पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ हुई झपटमारी की घटना का त्वरित और सफल खुलासा किया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया है और उनके कब्जे से लूटा गया सोने का कुंडल भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉 प्रधानाध्यापक से सीधे सहायक अध्यापक! शिक्षा विभाग ने दोषी शिक्षक को डिमोट कर ठोंका ₹1.89 लाख का जुर्माना

 30 जुलाई को दर्ज हुई थी झपटमारी की एफआईआर

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 30 जुलाई 2026 को वादिनी चम्पा देवी (पत्नी मनोज नाथ, निवासी जगतपुरम् कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला, हल्द्वानी) द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई थी कि दो अज्ञात युवकों ने उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपट लिया और मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में तत्काल एफआईआर संख्या 117/2026 धारा 304(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल को घटना के शीघ्र खुलासे हेतु विशेष पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: घंटाघर के पास चकराता रोड पर फोटो लेमिनेशन की दुकान में लगी भीषण आग; दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

CCTV फुटेज और सर्विलांस से सुलझी गुत्थी, आम के बगीचे से हुई गिरफ्तारी

आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी एवं एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया, जिसमें 02 संदिग्ध युवक दिखाई दिए। आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु मैनुअल और टेक्निकल सर्विलांस को सक्रिय किया गया।

कड़ी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद 01 अगस्त 2026 को पुलिस टीम द्वारा रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर घटना में शामिल दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 डीएम को देखते ही तहसील में मची भगदड़! पेंडिंग काम देख अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

बदायूं के रहने वाले हैं आरोपी, मुकदमा में बढ़ी धारा 317(2) BNS

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  1. अजय (पुत्र शांति स्वरूप, निवासी वार्ड नं. 1, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष)

  2. सूरज जोशी (पुत्र नरेंद्र जोशी, निवासी वार्ड नं. 8, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्ष)

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अजय की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से घटना में झपटा गया 01 कान का सोने का कुंडल (पीली धातु) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पंजीकृत मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों क्षेत्र में गली-गली जाकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं और इसी की आड़ में सूने स्थानों व बुजुर्गों की रेकी कर झपटमारी करते थे। अभियुक्त अजय का पूर्व में भी थाना सिविल लाइन बदायूं (उ.प्र.) में एफआईआर नं. 31/26 धारा 115(2)/117(2)/351(2)/352 BNS के तहत आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।


Spread the love

You missed