देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (07 अगस्त 2026): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के दिनांक 08 अगस्त 2026 को हल्द्वानी आगमन, रामलीला मैदान में प्रस्तावित विशाल जनसभा एवं रैली के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा आम नागरिकों को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से हल्द्वानी शहर क्षेत्रांतर्गत विशेष ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।
मार्गवार पार्किंग व्यवस्था (08 अगस्त 2026):
जनसभा एवं रैली में प्रतिभाग करने वाले वाहनों के सुगम आवागमन और पार्किंग के लिए यातायात पुलिस द्वारा निम्नलिखित पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं:
-
रामपुर रोड क्षेत्र: रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को एच०एन० इंटर कॉलेज के मैदान में पार्क कराया जाएगा।
-
बरेली रोड क्षेत्र: बरेली रोड की तरफ से पहुँचने वाले सभी वाहनों को लक्ष्मी शिशु मंदिर (मंगलपड़ाव) में पार्क किया जाएगा।
-
खटीमा एवं सितारगंज क्षेत्र: इस मार्ग से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को गोलापार आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने मुख्य मार्ग के बाईं ओर किनारे पार्क कराया जाएगा।
-
पर्वतीय क्षेत्र (नैनीताल/अल्मोड़ा मार्ग): पहाड़ों की ओर से आने वाले सभी वाहनों को ठंडी सड़क (नहर कवरिंग) एवं खालसा इंटर कॉलेज मैदान में पार्क किया जाएगा।
-
कालाढूंगी एवं रामनगर क्षेत्र: इस मार्ग से आने वाली गाड़ियां जेल रोड तिराहे से होते हुए पर्वतीय उत्थान मंच एवं लगन गार्डन में पार्क की जाएंगी।
“जाम के लिए आयोजक होंगे सीधे जिम्मेदार” — पुलिस प्रशासन
यायात पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा उक्त विस्तृत ट्रैफिक प्लान से कार्यक्रम के आयोजकों को औपचारिक रूप से अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने आयोजकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जनसभा में आ रहे कार्यकर्ताओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों और रूट प्लान से भली-भांति जागरूक कराएं।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनसभा या कार्यकर्ताओं की गाड़ियों से यदि शहर में किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसके लिए आयोजकगण सीधे तौर पर उत्तरदायी रहेंगे।
आम जनता से पुलिस की अपील
हल्द्वानी पुलिस ने शहर में प्रतिदिन आवागमन करने वाले आम नागरिकों, यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे 08 अगस्त 2026 को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए पूर्व में ही इस ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का भली-भांति अवलोकन कर लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
- 👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
- 👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

