देवभूमि जन हुंकार, काठगोदाम / नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के ‘मिशन ड्रग फ्री देवभूमि’ और ऑपरेशन प्रहार को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, एसओजी नैनीताल और एएनटीएफ को नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने व तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान कैनाल रोड काठगोदाम से 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
संयुक्त चेकिंग अभियान और कैनाल रोड से गिरफ्तारी
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान व एसओजी प्रभारी मोहन सौन के नेतृत्व में कोतवाली काठगोदाम क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 24.11.2026 को कोतवाली काठगोदाम पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान कैनाल रोड काठगोदाम से अभियुक्त को कुल 10 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त का विवरण, बरामदगी और पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्त भास्कर तिवारी उर्फ भानु (पुत्र कैलाश चंद्र तिवारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी सेंट पॉल स्कूल के पीछे, काठगोदाम) के कब्जे से कुल 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पहले ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करता था और आजकल जॉब न होने के कारण पैसा कमाने के लालच में बनभुलपुरा क्षेत्र के किसी रेलवे फाटक से स्मैक खरीदकर लाया था।
एफआईआर-144/26, धारा-8/21 NDPS Act में मुकदमा दर्ज
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली काठगोदाम में एफआईआर-144/26, धारा-8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है और उसका आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें


