सरकारी विज्ञापन
Hospital and Jail Administration Update in Haldwani Uttarakhand
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / रुद्रपुर / नैनीताल: उप कारागार हल्द्वानी में अपने 15 वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में बंद 40 वर्षीय बंदी देवदत्त गंगवार की सोमवार सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले चार माह से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। शुरुआती जांच में उनके दिमागी टीबी से ग्रसित होने की बात सामने आई थी। पोस्टमार्टम के बाद जेल प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉हरिद्वार-रुड़की में STF/ANTF व औषधि निरीक्षक की संयुक्त कार्रवाई; मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित आजाद नगर निवासी देवदत्त गंगवार 16 अप्रैल 2025 से उप कारागार हल्द्वानी में बंद थे। उन पर अपने ही 15 वर्षीय बेटे अंकित गंगवार की हत्या का आरोप था। जेल प्रशासन के मुताबिक, बीमारी के चलते पहले उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 25 अक्टूबर को हालत बिगड़ने पर एसटीएच में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद शव को मोर्चरी भेजा गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी के पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे होटल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि पर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त

गौरतलब है कि दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 15 अप्रैल 2025 को देवदत्त अपने बेटे अंकित को स्कूल छोड़ने के बहाने घर से ले गया था। आरोप था कि वह उसे सिडकुल क्षेत्र में एक सुनसान स्थान पर ले गया और स्कूल की शर्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में देवदत्त ने बेटे की रुपये चोरी करने की आदत से परेशान होकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की थी। पुलिस के अनुसार वारदात से एक दिन पहले भी अंकित ने करीब 10 हजार रुपये चुराए थे।

यह भी पढ़ें 👉अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच के बीच नार्को टेस्ट के लिए गुजरात रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर; बोले— जांच में करूंगा पूरा सहयोग

उप कारागार हल्द्वानी के जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि देवदत्त बेटे की हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध था। बीमारी के चलते उसका लंबे समय से उपचार चल रहा था। सोमवार को एसटीएच में उसकी मौत हो गई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin