सरकारी विज्ञापन
Cooperative Union Meeting and Annual Convention Preparations in Haldwani Nainital
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / लालकुआं / नैनीताल: लालकुआं – नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प वेंकट हॉल में अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों के साथ जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक शामिल होंगे।

अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बैठक, सर्वसम्मति से 28 नवंबर की तिथि तय

अधिवेशन के आयोजन को लेकर बुधवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम स्थल, आयोजन की रूपरेखा और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से 28 नवंबर को वार्षिक अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

प्रगति रिपोर्ट, आय-व्यय और दुग्ध उत्पादकों के हितों पर होगी चर्चा

अधिवेशन में दुग्ध संघ की वर्षभर की गतिविधियों, वार्षिक प्रगति रिपोर्ट और आय-व्यय के विवरण प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़ी योजनाओं, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान संघ की उपलब्धियों और सहकारी क्षेत्र में किए गए कार्यों को साझा करने के साथ ही दुग्ध उत्पादकों के योगदान को भी प्रमुखता से रखा जाएगा। अधिवेशन में मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सहकारिता क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रहेगी।

बैठक में मौजूद रहे संचालक मंडल सदस्य और अधिकारीगण

बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल एवं थान सिंह बिष्ट मौजूद रहे। इसके अलावा दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, खलील अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

By admin