Spread the love

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में हुई रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति समुदाय के लिए आरक्षित करने की मांग

आज वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र प्रेम पथिक जी के नेतत्व में समस्त ग्रामीणों ने मिलकर नैनीताल जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को रामगढ़ ब्लॉक की प्रमुख सीट को अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के लिए आरक्षित करने के लिए ज्ञापन भेजा।

उपरोक्त विषय रामगढ़ विकासखंड क्षेत्र की अनुसूचित जाति समुदाय की जनता आपसे पुरजोर मांग करती है कि -:

यह की रामगढ़ क्षेत्र पंचायत की स्थापना/गठन वर्ष 1962 में हुआ तब से लेकर वर्तमान तक क्षेत्र पंचायत प्रमुख की सीट चक्रीय क्रमानुसार अनुसूचित जाति समुदाय महिला हेतु वर्ष 2003 से वर्ष 2008 तक आरक्षित हुई है। उक्त प्रतिनिधित्व के बाद 16 वर्ष बीत गए हैं चक्रीय क्रमानुसार अब क्षेत्र प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति समुदाय पुरुष के लिए आरक्षित होनी चाहिए ताकि SC समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

सूच्य है कि रामगढ़ क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत स समुदाय की जनता 40% से अधिक है इसलिए रामगढ़ क्षेत्र की ऐसी समुदाय की जनता पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत आपसे अपनी संवैधानिक न्याय संगत मांग हेतु आवश्यक प्रभावित कार्यवाही करने के आदेश संबंधित प्राधिकारी को निर्गत करने की करबद्ध मांग करती है।

रामगढ़ क्षेत्र पंचायत के गठन वर्ष 1962 से वर्तमान तक क्षेत्र प्रमुखों का प्रतिनिधित्व का विवरण :-

क्रम संख्या, वर्ष से वर्ष तक, वर्ग विवरण

1-  श्री डूंगर सिंह बिष्ट 1962 से 1966 सामान्य

2- श्री हरक सिंह नेगी  1966 से 1982 सामान्य

3- श्री केशव दत्त कपिल (कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख) 1968 से 1969 सामान्य

4- श्री कुंवर सिंह नेगी 1982 से 1995 सामान्य

5- श्रीमती सावित्री नेगी 1996 से 2001 सामान्य

6- श्रीमती चंपा आर्य 2003 से 2008 SC महिला आरक्षित

7- श्री दान सिंह भंडारी 2009 से 2012 सामान्य

8- श्री लखन सिंह नेगी 2012 से 2014 सामान्य

9- श्रीमती पुष्पा नेगी 2014 से वर्तमान  सामान्य

अतः हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप रामगढ़ क्षेत्र की अनुसूचित जाति बाहुल्य समुदाय का सम्मान करते हुए रामगढ़ क्षेत्र प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति पुरुष हेतु आरक्षित करने का आदेश पारित कर संबंधित प्राधिकारी को निर्गत करने की महती कृपा करेंगे।

आपके उक्त न्याय संगत संवैधानिक आदेश पारित करने हेतु क्षेत्र की अनुसूचित जाति समुदाय की समस्त जनता आपकी सदैव आभारी/ऋणी रहेगी।

ज्ञापन देने में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र प्रेम पथिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश आर्या, जी आर टम्टा (प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंबेडकर मिशन एंड फाऊंडेशन), प्रकृति प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र जीतू आदि समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love