किच्छा में बड़ी चोरी का खुलासा: 3 अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और ₹3 लाख कैश बरामद
किच्छा/रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। एसएसपी अजय गणपति के सख्त रुख और पुलिस टीमों की कड़ी मेहनत के बाद तीन ऐसे शातिर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा गया है, जो कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए गिरोह के पास से भारी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी बरामद हुई है।
500 कैमरों ने खोला राज, सितारगंज से हुई गिरफ्तारी
बता दें कि 19 अप्रैल 2026 की रात किच्छा की आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार गोयल के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने किच्छा से लेकर बरेली, रामपुर और सितारगंज तक करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 9 मई को मुखबिर की सूचना पर सितारगंज के केशवनगर में निर्माणाधीन मकान से तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें 👉 बेमिसाल प्रेम कहानी:: सतना जेल की महिला अधिकारी ने उम्रकैद के सजायाफ्ता रहे धर्मेंद्र से रचाया विवाह
बरामदगी: आभूषणों का जखीरा और लाखों की नकदी
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं:
➡️ 389 ग्राम पीली धातु के आभूषण।
➡️ 3 किलो 417 ग्राम सफेद धातु एवं आभूषण।
➡️ नगद ₹3,00,485/-।
➡️ 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू।
➡️ घटना में प्रयुक्त 01 अदद आला नकब।
➡️ 01 मोटरसाइकिल एफजेड यामाहा रंग काला।
➡️ 01 काला बैग।
➡️ 01 सफेद-नीली चैकदार शर्ट।
➡️ 01 आसमानी-सफेद चैकदार तौलिया।
यह भी पढ़ें 👉जब खुद ‘जासूस’ बन गए जिलाधिकारी: सिगरेट पीते बच्चों को देख पिघला डीएम का दिल
मुख्य अभियुक्त का लंबा ‘क्राइम ग्राफ’
पकड़े गए अभियुक्तों में मुख्य आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता बेहद शातिर अपराधी है। उस पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों (टनकपुर, दिनेशपुर, गदरपुर, मुखानी, पीलीभीत, खटीमा और सितारगंज) में 18 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इसमें गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी की बड़ी वारदातें शामिल हैं।
1. FIR संख्या 60/2021 धारा 457/380/411 भा०दं०सं० थाना टनकपुर।
2. FIR संख्या 79/2022 धारा 457/380/427/411 भा०दं०सं० थाना दिनेशपुर।
3. FIR संख्या 85/2022 धारा 380/411 भा०दं०सं० थाना गदरपुर।
4. FIR संख्या 89/2022 धारा 457/380/411 भा०दं०सं० थाना दिनेशपुर।
5. FIR संख्या 119/2022 धारा 379/411 भा०दं०सं० थाना मुखानी।
6. FIR संख्या 220/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली पीलीभीत।
7. FIR संख्या 130/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना दिनेशपुर।
8. FIR संख्या 42/2021 धारा 457/380/411 भा०दं०सं० थाना सितारगंज।
9. FIR संख्या 64/2020 धारा 457/380/411 भा०दं०सं० थाना सितारगंज।
10. FIR संख्या 128/2018 धारा 380/457 भा०दं०सं० कोतवाली खटीमा।
11. FIR संख्या 133/2018 धारा 380/457 भा०दं०सं० कोतवाली खटीमा।
12. FIR संख्या 128/2018 धारा 457/380 भा०दं०सं० कोतवाली पीलीभीत।
13. FIR संख्या 133/2018 धारा 457/380 भा०दं०सं० कोतवाली पीलीभीत।
14. FIR संख्या 86/2022 धारा 307/420/464/465/471 भा०दं०सं० कोतवाली पीलीभीत।
15. FIR संख्या 87/2022 धारा 25/27/3/5 आर्म्स एक्ट कोतवाली पीलीभीत।
16. FIR संख्या 206/2021 धारा 380/411/457/120बी भा०दं०सं० कोतवाली पीलीभीत।
17. FIR संख्या 220/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली पीलीभीत।
18. FIR संख्या 344/2021 धारा 380/411/457/120बी भा०दं०सं० कोतवाली पीलीभीत।
दीपक के साथ पुलिस ने अकील अहमद (खटीमा) और दीपक रस्तोगी (शाहजहांपुर) को भी गिरफ्तार किया है।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपियों ने चोरी के कुछ जेवरात शाहजहांपुर में सुनारों को बेचे थे, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने पुलिस टीम की इस कामयाबी की सराहना की और कहा कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।





