Spread the love

जनपद बागेश्वर पुलिस का नशे के विरुद्घ एक और कड़ा प्रहार

थर्टी फर्स्ट व आगामी नागर निकाय चुनाव के मध्यनजर पुलिस अधीक्षक, महोदय के कुशल/प्रभावी निर्देशन में जनपद पुलिस का नशे के विरुद्व अभियान तेज

SOG व थाना कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कपकोट क्षेत्र से 06 पेटी ( 41 बोतल 88 पव्वे)अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01अभियुक्त किया गिरफ्तार।

श्री चंद्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक, महोदय बागेश्वर द्वारा थर्टी फर्स्ट व आगामी नागर निकाय चुनाव/आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में आज दि0-31.12.2024 को प्रभारी एस0ओ0जी0 निरीक्षक श्री सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में SOG व थाना कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कपकोट क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान अभियुक्त सचिन सिंह पुत्र श्री भूपाल सिंह निवासी- हिचोड़ी थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र 26 वर्ष को स्वयं के जनरल स्टोर की दुकान में रखी 06 पेटी ( 41 बोतल 88 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

जिस आधार पर अभियुक्त उपरोक्त को मौके पर गिरफ्तार कर थाना कपकोट में मु0FIR No- 39/2024, धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। नशे के विरुद्घ उक्त चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

You missed