हल्द्वानी ब्रेकिंग: बनभूलपुरा में मजार के पास दबोचा गया स्मैक तस्कर, 09.09 ग्राम स्मैक बरामद
हल्द्वानी/बनभूलपुरा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर स्मैक तस्कर को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक (हल्द्वानी) मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी (हल्द्वानी) अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है। इसी कड़ी में सोमवार, 1 जून 2026 को बनभूलपुरा पुलिस टीम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही थी।
यह भी पढ़ें 👉 चारधाम हेली बुकिंग के नाम पर ठगी: उत्तराखंड STF ने बिहार से दबोचे 2 शातिर साइबर ठग, लाखों की धोखाधड़ी
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने चिराग अली शाह बाबा मजार के पास, गेट लाइन नंबर 18 से एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 09.09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर की पहचान 26 वर्षीय साहिल खान (पुत्र अय्युब खान) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गोलापार बागजाला (थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल) का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें 👉 रामनगर: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में अवैध 12 बोर तमंचे व कारतूस के साथ बाजपुर का युवक गिरफ्तार
पकड़े गए अभियुक्त साहिल खान के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या (FIR NO) 91/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह स्मैक कहाँ से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





