सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
हल्द्वानी में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के खिलाफ काठगोदाम पुलिस का एक्शन
Spread the love

हल्द्वानी: शर्मनाक! चलती स्कूटी पर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को पीटा और सड़क पर घसीटा

हल्द्वानी (काठगोदाम): शहर के दमुवाढूंगा क्षेत्र में बेखौफ मनचलों का दुस्साहस सामने आया है। आंबेडकर पार्क के पास चलती स्कूटी पर एक महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ की गई और जब साथ बैठे पति ने इसका विरोध किया, तो मनचलों ने उनके साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की। आरोपियों पर महिला के कपड़े फाड़ने और उन्हें सड़क पर घसीटने का भी गंभीर आरोप है।

कुमाऊं कॉलोनी निवासी पीड़िता ने काठगोदाम थाने में दी तहरीर में बताया कि शाम के समय वह अपने पति के साथ स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान चार युवकों ने उनका पीछा करते हुए अभद्र टिप्पणियाँ और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गए और उन्होंने बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड: नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, पहली बार लागू हुई ‘एकीकृत’ व्यवस्था

पीड़िता का आरोप है कि मनचलों ने न केवल उनके साथ अश्लील हरकतें कीं, बल्कि उनके पति को बेरहमी से पीटा। जब महिला का भाई और ननद मौके पर मदद के लिए पहुंचे, तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए काठगोदाम पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पंचायत में मायके और ससुराल वालों ने तोड़ा नाता

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Spread the love