तल्लीताल पुलिस टीम की गिरफ्त में हत्या के आरोपी
Spread the love

गुमशुदगी के पीछे निकला हत्या का खौफनाक सच, दो और आरोपी गिरफ्तार, गहरी खाई में फेंका था शव

नैनीताल, 11 मई 2026: नैनीताल के तल्लीताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चर्चित कर्मचारी गुमशुदगी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो और नामजद अभियुक्तों को दबोच लिया है। आरोपियों ने युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को खाई में फेंक दिया था।

घटनाक्रम के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को शौर्य रिसोर्ट भुजियाघाट के जनरल मैनेजर भावेश पाण्डे ने तहरीर दी थी कि उनके रिसोर्ट का कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय (निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा) 22 अप्रैल को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने पहले इसे गुमशुदगी में दर्ज किया, लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो मामला संदिग्ध नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉 बेमिसाल प्रेम कहानी:: सतना जेल की महिला अधिकारी ने उम्रकैद के सजायाफ्ता रहे धर्मेंद्र से रचाया विवाह

परिजनों की तहरीर और विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस मामले को हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया। जांच में सामने आया कि दिनेश की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में ही एक आरोपी कमल सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया था।

विवेचना के दौरान पुख्ता साक्ष्य जुटाते हुए थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार (10 मई) को हत्या में शामिल दो अन्य मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया:

  1. रोहित सिंह बिष्ट (पुत्र स्व० आनंद सिंह बिष्ट, निवासी सौड़, मल्लीताल)

  2. रोहित सिंह बिष्ट (पुत्र स्व० ललित सिंह बिष्ट, निवासी सौड़, मल्लीताल)

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉जब खुद ‘जासूस’ बन गए जिलाधिकारी: सिगरेट पीते बच्चों को देख पिघला डीएम का दिल

एसएसपी नैनीताल ने इस सफल खुलासे के लिए पुलिस टीम की सराहना की है। जांच टीम में एसपी अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनोज नयाल व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Spread the love

You missed