रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: रिसॉर्ट में चल रही थी नशे और अश्लील डांस की पार्टी; 51 गिरफ्तार, 10 महिलाएं मुक्त! 👇
रामनगर (नैनीताल): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मन्जूनाथ टीसी की सटीक रणनीति और कड़े दिशा-निर्देशों के चलते पुलिस प्रशासन को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी (SOG) और रामनगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़े रिसॉर्ट में छापेमारी कर अंतरराज्यीय हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर रिसॉर्ट को पूरी तरह सील कर दिया है।
₹2.20 लाख में बुक था रिसॉर्ट, नोट उड़ाकर चल रही थी पार्टी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर रामनगर स्थित एक बड़े रिसॉर्ट में अचानक दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान रिसॉर्ट के भीतर बाहरी राज्यों और विदेश से लाई गई 10 महिलाओं को पाया गया, जिन्हें पुलिस ने सकुशल मुक्त कराया है। मुक्त कराई गई महिलाओं में एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। मौके पर 52 लोग महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, अवैध शराब व नशे की पार्टी करने, अश्लील नृत्य कराने और उन पर नोट उड़ाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।
51 आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर को लिया संरक्षण में
संयुक्त पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से कुल 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रामनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 14, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कीटनाशक कंपनी के संचालक ने मनोरंजन के लिए बुलाई थी लड़कियां
पूछताछ में इस घिनौने खेल के मुख्य आयोजक उमेन्द्र कुमार (निवासी मेरठ, यूपी) ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह एक कीटनाशक निर्माण कंपनी का संचालन करता है। उसने अपनी कंपनी से जुड़े डीलरों और लोगों के मनोरंजन के उद्देश्य से इस रेव पार्टी का आयोजन किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब 10 दिन पहले रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर से संपर्क कर शराब, शबाब और ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ की मांग की थी, जिसके लिए 4 से 5 जुलाई तक के लिए रिसॉर्ट को करीब ₹2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था।
साक्ष्य छिपाने के लिए एंट्री रजिस्टर से गायब रखे नाम, रिसॉर्ट सील
पुलिस जांच में होटल प्रबंधन की भी बड़ी लापरवाही और संलिप्तता सामने आई है। रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर ने अपने स्टाफ को सख्त निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले किसी भी व्यक्ति या महिला की एंट्री आगंतुक रजिस्टर (Guest Register) में न की जाए, ताकि कानून की नजरों से बचा जा सके और सबूत मिटाए जा सकें। इस गंभीर धोखाधड़ी और अवैध गतिविधियों के लिए परिसर का इस्तेमाल होने के कारण प्रशासन ने पूरे रिसॉर्ट परिसर को सील कर दिया है। घटना के बाद से रिसॉर्ट का जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉 सुहाग की ‘गुप्त सेटिंग’ का पत्नी ने कर दिया भंडाफोड़; बच्चों के साथ मिलकर पति और दूसरी महिला को सिखाया ऐसा सबक कि पहुंच गए थाने! 👇
नकली नोटों की गड्डियां और भारी मात्रा में आबकारी सामग्री बरामद
पुलिस ने घटना स्थल से भारी मात्रा में माल बरामद किया है, जिसमें 3 पेटी अंग्रेजी शराब, 1 पेटी बीयर, भारतीय मुद्रा जैसे दिखने वाले ₹10 के नकली नोटों की 24 गड्डियां (जो महिलाओं पर उड़ाने के लिए रखी गई थीं), उड़ाए गए नोटों का एक पुलिंदा, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर, लैपटॉप और कई मोबाइल फोन शामिल हैं। बरामद मोबाइलों में इस अवैध आयोजन और महिलाओं की तस्वीरों से जुड़े कई अहम चैट और सबूत मिले हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें 👉 पिता जिसे छोड़ गए थे स्कूल, वह मां के लाखों के जेवरात और नकदी लेकर किशोर संग हुई फरार; युवा पीढ़ी का यह भटकाव क्यों?
गिरफ्तार अभियुक्तों की पूरी सूची :
उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार आरोपी:
-
सर्वेश कुमार सिंह (उम्र 49 वर्ष) – जिला बाराबंकी, यूपी
-
रामानुज सिंह (उम्र 48 वर्ष) – जिला अयोध्या, यूपी
-
वीरेंद्र दुबे (उम्र 48 वर्ष) – जिला गोंडा, यूपी
-
जीत बहादुर (उम्र 40 वर्ष) – जिला बाराबंकी, यूपी
-
अनिरुद्ध वर्मा (उम्र 32 वर्ष) – जिला लखनऊ, यूपी
-
आशीष कुमार (उम्र 35 वर्ष) – जिला बाराबंकी, यूपी
-
आनंद कुमार (उम्र 43 वर्ष) – जिला बाराबंकी, यूपी
-
राघवेंद्र पाण्डेय (उम्र 30 वर्ष) – जिला सिद्धार्थनगर, यूपी
-
राजेन्द्र कुमार (उम्र 45 वर्ष) – जिला गोंडा, यूपी
-
दीपक कुमार यादव (उम्र 28 वर्ष) – जिला गोंडा, यूपी
-
उमेन्द्र कुमार (उम्र 50 वर्ष) – मुल्ताननगर, मेरठ, यूपी (मुख्य आयोजक)
-
वरुण तिवारी (उम्र 25 वर्ष) – जिला औरैया, यूपी
-
सुनील कुमार पांडेय (उम्र 48 वर्ष) – जिला देवरिया, यूपी
-
जयप्रकाश तिवारी (उम्र 37 वर्ष) – जिला गोंडा, यूपी
-
हरिशंकर तिवारी (उम्र 38 वर्ष) – जिला सुल्तानपुर, यूपी
-
विनोद कुमार (उम्र 48 वर्ष) – जिला आजमगढ़, यूपी
-
सलमान नूरी (उम्र 25 वर्ष) – जिला गोंडा, यूपी
-
ज्ञानदेव द्विवेदी (उम्र 23 वर्ष) – जिला गोंडा, यूपी
-
आलोक राजपूत (उम्र 35 वर्ष) – जिला कानपुर देहात, यूपी
-
मेहराजुद्दीन (उम्र 31 वर्ष) – करीमनगर, मेरठ, यूपी
-
ब्रजेश (उम्र 24 वर्ष) – जिला बुलंदशहर, यूपी
-
सोहनसिंह (उम्र 33 वर्ष) – जिला पीलीभीत, यूपी
-
मनप्रीत सिंह (उम्र 31 वर्ष) – जिला पीलीभीत, यूपी
-
पवन सिंह (उम्र 32 वर्ष) – जिला पीलीभीत, यूपी
-
अरविंद सिंह (उम्र 38 वर्ष) – जिला पीलीभीत, यूपी
-
गुरुदयाल सिंह (उम्र 32 वर्ष) – जिला पीलीभीत, यूपी
-
हरजिंदर सिंह (उम्र 36 वर्ष) – जिला पीलीभीत, यूपी
-
राहुल गुप्ता (उम्र 35 वर्ष) – जिला लखीमपुर खीरी, यूपी
-
गौरव कुमार (उम्र 37 वर्ष) – जिला शाहजहांपुर, यूपी
-
आफताब आलम (उम्र 38 वर्ष) – जिला सीतापुर, यूपी
-
आशीष पांडे (उम्र 30 वर्ष) – जिला सीतापुर, यूपी
-
प्रमोद सिंह (उम्र 54 वर्ष) – जिला सीतापुर, यूपी
-
राजेश कुमार (उम्र 42 वर्ष) – जिला सीतापुर, यूपी
-
देवेंद्र कुमार (उम्र 28 वर्ष) – जिला सीतापुर, यूपी
-
आलोक कुमार (उम्र 43 वर्ष) – जिला बिजनौर, यूपी
-
देशराज (उम्र 42 वर्ष) – जिला बिजनौर, यूपी
-
राजकुमार मौर्य (उम्र 22 वर्ष) – जिला आजमगढ़, यूपी
-
हरनारायण (उम्र 25 वर्ष) – जिला औरैया, यूपी
-
सौरभ प्रजापति (उम्र 22 वर्ष) – जिला आजमगढ़, यूपी
-
मोहम्मद जमाल (उम्र 21 वर्ष) – जिला आजमगढ़, यूपी
-
आलोक रंजन (उम्र 26 वर्ष) – जिला आजमगढ़, यूपी
-
अकरम (उम्र 26 वर्ष) – जिला आजमगढ़, यूपी
-
हिंमाशु सिंह (उम्र 23 वर्ष) – जिला आजमगढ़, यूपी
-
अनुराग तिवारी (उम्र 23 वर्ष) – जिला औरैया, यूपी
-
गरविन पाल (उम्र 35 वर्ष) – प्रताप विहार, गाजियाबाद, यूपी
-
सुनील कुमार (उम्र 36 वर्ष) – जिला बिजनौर, यूपी
दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी: 47. गौरव कुमार (उम्र 38 वर्ष) – ज्योतिनगर, दिल्ली 48. राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी (उम्र 32 वर्ष) – अमन विहार, दिल्ली (लड़कियों की व्यवस्था कराने वाला) 49. विकास कुमार (उम्र 25 वर्ष) – नागलोई, दिल्ली 50. अरुण (उम्र 36 वर्ष) – किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली 51. राजेश (उम्र 28 वर्ष) – किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली
(नोट: एक 17 वर्षीय विधि विवादित किशोर को भी पुलिस ने इस मामले में संरक्षण में लिया है।)
👉देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें






