चोरी की बाइक
Spread the love

रुद्रपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर गिरफ्तार — 4 चोरी की बाइक बरामद

ऊधमसिंहनगर में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई जगहों से मोटरसाइकिलें चोरी की हैं और कुछ बाइक उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में छिपाकर रखी हुई हैं।

इसके बाद 6 मार्च 2026 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के थाना बिलासपुर क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में दबिश दी। यहां से पुलिस ने तीन और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। इस तरह पुलिस ने कुल चार चोरी की बाइक बरामद कर वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा कर दिया।

इस मामले में कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 100/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 35/106 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी:

• महेंद्र सैनी पुत्र मुंशी लाल निवासी पैगम्बरपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश)
• शाहिल पुत्र छोटे निवासी टांडा हरमतनगर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश)

बरामद मोटरसाइकिलें:

• स्प्लेंडर प्लस (UP21CJ4109)
• स्प्लेंडर प्लस (UK06BC9807)
• मोटरसाइकिल (UK06Z3070)
• एचएफ डीलक्स (UK06BB5974)
पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

 


Spread the love

You missed