सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

हाईस्कूल में हुई फेल, घर से भागी छात्रा, मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने किया बरामद

बीती शाम हल्द्वानी के चौकी मंगल पड़ाव क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी बालिका हाई स्कूल की परीक्षा में फेल हो गई और निराश होकर घर से बिना बताए चली गई।

उसकी मां ने स्थानीय चौकी मंगल पड़ाव में आकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही  दिनेश चंद्र जोशी, प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव* द्वारा अपनी टीम के साथ तत्काल गुमशुदा बालिका की खोजबीन शुरू कर दी।

काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने मात्र 3 घंटे में ही गुमशुदा बालिका को ढूंढ निकाला और उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया । परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। चौकी प्रभारी द्वारा बालिका को निराशा छोड़ मेहनत करने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित किया गया।


Spread the love