नैनीताल आंचल दुग्ध संघ से हरिश्चंद्र अवस्थी की भावभीनी विदाई
Spread the love

नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया गया नमन

लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं परिसर में अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दुग्ध संघ परिवार ने उन्हें पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और शॉल भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने हरिश्चंद्र अवस्थी के 39 वर्षों के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संस्था की सेवा की। उनके तकनीकी अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ दुग्ध संघ को लंबे समय तक मिलता रहा।

यह भी पढ़ें 👉 🚨 पिथौरागढ़ : 5 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला ‘सीरियल रेपिस्ट’ होशियार सिंह गिरफ्तार, हरिद्वार जेल से छूटते ही दोबारा किया खौफनाक कांड, जानिए पूरा मामला… 👇

उन्होंने कहा कि हरिश्चंद्र अवस्थी का योगदान संस्था के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। अध्यक्ष सहित उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद और सफल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा तथा प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉 🚨चंपत राय का पूर्व ड्राइवर निकला ₹50 करोड़ का आसामी; बंद कमरे में रात भर चली पूछताछ, 8 गिरफ्तार, जानिए कौन है ये ‘टिन्नू’… 

इसके अलावा वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद्र, रश्मि धामी, डॉ. रमेश मेहता, विपिन तिवारी, खलील अहमद, विजय चौहान और विमल कुमार ने भी समारोह में भाग लेकर हरिश्चंद्र अवस्थी को सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत, प्रकाश पंत, प्रियंका पंत, आशीष अवस्थी, भास्कर अवस्थी सहित परिजन और दुग्ध संघ के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने हरिश्चंद्र अवस्थी के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।


Spread the love

You missed