सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
खटीमा में ₹45,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार सिपाही दीपक सामंत
Spread the love

खाकी पर दाग: खटीमा में ₹45,000 की रिश्वत लेते सिपाही रंगे हाथों गिरफ्तार; डंपर संचालकों से कर रहा था अवैध वसूली

हल्द्वानी/खटीमा: उत्तराखंड विजिलेंस की हल्द्वानी सेक्टर टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। विजिलेंस ने ऊधमसिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में तैनात कांस्टेबल दीपक सामंत को उपखनिज (RBM) से भरे वाहनों के संचालन के नाम पर ₹45,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल दीपक सामंत मूल रूप से खटीमा के बिलहरी का रहने वाला है। विजिलेंस को मिली शिकायत के मुताबिक, आरोपी कांस्टेबल डंपर संचालकों पर लगातार दबाव बना रहा था। वह खनन के वाहनों को बेवजह सीज करने और भारी-भरकम चालान काटने की धमकी देकर उनसे अवैध वसूली की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 50 हजार की रिश्वत लेते JE गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकायत की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही डंपर संचालक ने तय रणनीति के तहत कांस्टेबल को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से घात लगाकर बैठी विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी की जेब से रिश्वत के पैसे बरामद होते ही उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉“ऑपरेशन प्रहार” के तहत हल्द्वानी में IPL सट्टा गैंग का बड़ा भंडाफोड़ 

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वर्दी की आड़ में भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विजिलेंस की अपील: यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी आपके जायज काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो डरे नहीं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस जंग में साथ दें और विजिलेंस के टोल-फ्री नंबर 1064 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।


Spread the love