सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

देहरादून। चंपावत के पूर्व विधायक और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

चम्पावत के पूर्व विधायक वन विकास निगम के चेयरमैन कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने ने अपने शासकीय आवास देहरादून में अंतिम सांस ली। पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे कैलाश गहतोड़ी का इलाज अमेरिका से भी चला था।

कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर दौरे पर पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के आवास में गये थे। जिसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर देहरादून ले जाया गया था। जहां मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।


Spread the love