सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड सरकार का तोहफा: 9 अगस्त को महिलाएं रोडवेज बसों में करेंगी निशुल्क यात्रा

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को एक खास सौगात दी है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 9 अगस्त 2025 को उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) की बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह सुविधा बीते वर्षों की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर दी जा रही है। महिलाओं को यह सुविधा राज्य की सीमाओं के भीतर संचालित साधारण और मार्गीय बसों में दी जाएगी।

  • यह सुविधा केवल 9 अगस्त 2025 को मान्य होगी।

  • सभी महिला यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

  • यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी।

  • यह योजना सिर्फ उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों पर लागू होगी।


Spread the love