हल्द्वानी के गौला पुल के नीचे चेक डैम में डूबे बच्चे की तलाश करते गोताखोर और पुलिस टीम
Spread the love

हल्द्वानी: गौला पुल से चेक डैम में कूदा 14 वर्षीय बच्चा, गहरे पानी में डूबने से मचा हड़कंप; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी! 👇

हल्द्वानी (बनभूलपुरा): बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गौला पुल से एक 14 वर्षीय बच्चे के अचानक छलांग लगाने की सनसनीखेज सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने पुल के ठीक नीचे बने चेक डैम में छलांग लगाई थी, जहां पानी अत्यधिक गहरा होने के कारण वह सीधे पानी में डूब गया। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में DM ललित मोहन रयाल का महा-एक्शन: अवैध लिंग परीक्षण बताने वाले को 50,000 का इनाम, डेंगू पर लापरवाही की तो खैर नहीं! 👇

घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाने से उपनिरीक्षक (SI) मनोज यादव अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर तहसीलदार कुलदीप पांडेय भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से स्थिति को संभालने और बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉 सुहाग की ‘गुप्त सेटिंग’ का पत्नी ने कर दिया भंडाफोड़; बच्चों के साथ मिलकर पति और दूसरी महिला को सिखाया ऐसा सबक कि पहुंच गए थाने! 👇

मलबे और गहरे पानी के बीच बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए स्थानीय बनभूलपुरा के साहसी युवा गोताखोरों को काम पर लगाया गया है। गोताखोरों की मदद से पानी के भीतर एक सघन रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, पानी का फैलाव और गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 पिता जिसे छोड़ गए थे स्कूल, वह मां के लाखों के जेवरात और नकदी लेकर किशोर संग हुई फरार; युवा पीढ़ी का यह भटकाव क्यों?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पूर्व में जब गौला पुल के ट्रीटमेंट और मरम्मत का कार्य चल रहा था, तब सुरक्षा के लिहाज से यहां एक अस्थाई चेक डैम का निर्माण किया गया था। लेकिन समय के साथ इस चेक डैम ने एक गहरी झील का रूप ले लिया है, जिसमें भारी मात्रा में पानी जमा रहता है। इसी गहरे पानी में बच्चे के पूरी तरह समा जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

👉देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed