Spread the love

नैनीताल में अधिवक्ता ने कार में खुद को मारी गोली, मौके से सुसाइड नोट बरामद

नैनीताल में उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधिवक्ता ने पार्किंग में खड़ी अपनी कार के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अधिवक्ता पूरन सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, शव कार के अंदर मिला है और मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य एकत्र कर रही है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


Spread the love