सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 107 वाहनों के चालान, 05 वाहन सीज

आज परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान 107 वाहनों के चालान किए गए और 05 वाहनों को सीज किया गया। यह चेकिंग कार्यवाही हल्द्वानी-नैनीताल, हल्द्वानी-भीमताल, हल्द्वानी-लालकुआं, रुद्रपुर और कालाढूंगी मार्गों पर की गई।

एआरटीओ श्री जितेंद्र संगवान, परिवहन कर अधिकारी श्री गोविंद सिंह, श्री एपी गुप्ता, श्री गुरमुख सिंह और श्री आशुतोष डिमरी के नेतृत्व में ट्रक, बस, टैक्सी, मैक्सी, मोटरसाइकिल, ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी बाइक आदि वाहनों के खिलाफ ओवरलोड, टैक्स, फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरस्पीड और परमिट शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 04 ऑटो और एक मैक्सी कैब को भी निरुद्ध किया गया।

इस प्रवर्तन कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक श्री गिरीश कांडपाल, परिवहन पर्यवेक्षक श्री अनिल कार्की, श्री गोदान सिंह, श्री अरविंद सिंह और श्री महेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी शामिल थे।


Spread the love