सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

बड़ी खबर: ठंड और घने कोहरे का कहर, नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

हल्द्वानी | नैनीताल जिले में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को जिले के मैदानी क्षेत्रों में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

यह आदेश नैनीताल जनपद के भाबर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढुंगी और रामनगर में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र, कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय पर लागू होगा।

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लिया गया निर्णय

प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में लगातार घना कुहासा और शीतलहर बनी हुई है, जिससे खासकर छोटे बच्चों और स्कूली विद्यार्थियों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इसी को देखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षकों और कर्मचारियों पर भी लागू

यह अवकाश न केवल विद्यार्थियों बल्कि विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षणोत्तर कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कर्मियों पर भी प्रभावी रहेगा।

जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की जानकारी समय रहते अभिभावकों और बच्चों तक पहुंचाई जाए। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


Spread the love