Spread the love

उत्तराखंड में कांग्रेस की दो सीटों को लेकर असमंजस और अफवाहों के बीच घोषित हुए प्रतियाशी

उधम सिंह नगर सीट से प्रकाश जोशी तो हरिद्वार से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत

हरीश रावत पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में जमाए हुए थे डेरा

हल्द्वानी। आखिरकार कांग्रेस ने अपने उत्तराखंड की बची दो सीटों के लिए लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहले ही चुनाव में समय काम है जहां भाजपा भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते ही तैयारी शुरू कर दी थी तो वहीं कांग्रेस उत्तराखंड की दो सीटों को लेकर असमंजस की स्थिति में नजर आ रही थी जी हां नैनीताल उधम सिंह नगर सीट व हरिद्वार सीट से कांग्रेस किसको अपना उम्मीदवार बनाए। कांग्रेस आलाकमान को उत्तराखंड की दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा काफी देर में करनी पड़ी आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार था जी हां हम बात कर रहे हैं।

नैनीताल उधम सिंह नगर सीट व हरिद्वार सीट से आखिर कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा अब इसमें कांग्रेस आलाकमान ने विराम लगाते हुए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है कांग्रेस ने नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से प्रकाश जोशी पर दाव खेला है तो हरिद्वार से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है

लोकसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा ने अपनी तैयारी पहले से ही शुरू कर ली है तो वही कांग्रेस बैक फुट पर नजर आई यही वजह है कि कांग्रेस अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाई जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी।

हाईकमान दोनों सीटों पर प्रत्याशी का चयन कर लिया है. दूसरी तरफ हरीश रावत पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे. कहा जा रहा है कि हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए हरिद्वार सीट से टिकट की पैरवी कर रहे थे। इसके बाद कांग्रेस ने हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को हरिद्वार सीट से टिकट दिया है। शनिवार को हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के साथ उत्तराखंड पहुंचकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है जहां उन्होंने रुड़की में रोड शो भी किया किया।

आखिरकार कांग्रेस ने काफी सोच विचार कर अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है अब देखना होगा इन दो सीटों पर चुनाव के नतीजे की नई तस्वीर देखने को मिलेगी या नहीं।


Spread the love

You missed