Uttarakhand Cyber Security Team ITDA Managing Malware Attackउत्तराखंड में सरकारी पोर्टल्स पर हुए साइबर हमले के बाद स्थिति पर काबू पाती ITDA की टीम।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, देहरादून (02 अगस्त 2026): उत्तराखंड के सरकारी सूचना तंत्र और स्टेट डाटा सेंटर पर शनिवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय हैकर्स की सेंधमारी का मामला सामने आया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री रिलीफ फंड (CM Relief Fund) सहित करीब 10 प्रमुख सरकारी विभागों की वेबसाइटों पर अचानक एक खतरनाक मालवेयर अटैक हुआ, जिसके बाद एहतियातन इन वेबसाइटों का संचालन बंद करना पड़ा। हालांकि, आईटीडीए (ITDA) की साइबर सुरक्षा टीम ने एहतियाती बैकअप की मदद से कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद वेबसाइटों का संचालन सुचारू कर दिया।

 यह भी पढ़ें 👉 कक्षा 3 से 5 के 80% बच्चे नहीं पढ़ पाए हिंदी! औचक निरीक्षण में खुली पोल तो नपे हेडमास्टर, सभी शिक्षकों की सैलरी बंद

मालवेयर अटैक से मचा हड़कंप, 10 प्रमुख विभाग आए चपेट में

शनिवार को अचानक स्टेट डाटा सेंटर में मालवेयर डिटेक्ट होते ही सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA) में हड़कंप मच गया। साइबर सुरक्षा से जुड़ी स्पेशलिस्ट टीम तुरंत एक्शन में आई और वायरस को नेटवर्क में आगे फैलने से रोकने के लिए संबंधित विभागों की पोर्टल्स को अस्थायी रूप से डाउन किया गया।

साइबर हमले की चपेट में आने वाले मुख्य विभागों में शामिल हैं:

  1. सीएम रिलीफ फंड (CM Relief Fund)

  2. लोक निर्माण विभाग (PWD)

  3. खाद्य आपूर्ति विभाग

  4. उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण (UREDA)

  5. राज्य कर विभाग (State Tax)

  6. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)

  7. परिवहन विभाग (Transport Department)

  8. पर्यटन विभाग (Tourism Department)

खबर लिखे जाने तक कई प्रमुख वेबसाइट्स बैकअप से बहाल कर ली गई थीं, जबकि सीएम रिलीफ फंड की वेबसाइट को पूरी तरह सुरक्षित कर सुचारू करने का काम अंतिम चरण में था।

 यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड को केंद्र से मिली ₹1244 करोड़ की बड़ी किश्त! जानिए किन विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

रूस के मालवेयर होने का अंदेशा, अक्टूबर 2024 का बैकअप आया काम

प्राथमिक जांच में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का अंदेशा है कि यह मालवेयर रूस का हो सकता है, हालांकि आधिकारिक स्तर पर इसकी जांच चल रही है और पूर्ण पुष्टि होना बाकी है।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2024 में उत्तराखंड के इतिहास का सबसे भीषण साइबर हमला हुआ था, जिसमें सीएम हेल्पलाइन सहित 90 से अधिक सरकारी वेबसाइटें कई दिनों तक पूरी तरह ठप हो गई थीं। उस घटना से सबक लेते हुए ITDA ने स्टेट डाटा सेंटर में सभी सरकारी पोर्टल्स का नियमित सुरक्षित बैकअप रखने की व्यवस्था बनाई थी। शनिवार को इसी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम की वजह से बड़ा साइबर हादसा होने से टल गया।

 यह भी पढ़ें 👉 Haldwani News: बुजुर्ग महिला से सोने का कुंडल झपटने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; SOG व मुखानी पुलिस ने रिलायंस मॉल के पीछे से दबोचा, कुंडल बरामद

ITDA अधिकारियों ने दी स्थिति पर नियंत्रण की जानकारी

मामले पर जानकारी देते हुए आईटीडीए के साइबर सिक्योरिटी के महाप्रबंधक अमित जोशी ने बताया:

“सिस्टम में एक मालवेयर का प्रवेश हुआ था, जिसे हमारी टीम ने तुरंत डिटेक्ट कर लिया। बैकअप की मदद से सभी प्रभावित वेबसाइटों का संचालन सुचारू कर दिया गया है। हमारी टीम लगातार 24×7 ऐसे साइबर हमलों को बेअसर करने के लिए निगरानी करती रहती है।”

वहीं, आईटीडीए के निदेशक आलोक पांडेय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा:

“कुछ विभागों की वेबसाइटों पर मालवेयर अटैक देखा गया था, जिसे बेहद कम समय में दूर कर लिया गया है। डाटा पूरी तरह सुरक्षित है और सिस्टम सुचारू रूप से काम कर रहा है।”

#DehradunNews #UttarakhandCyberAttack #ITDA #MalwareAttack #CMReliefFund #DevbhoomiJanHunkar #CyberSecurity #BreakingNews #UttarakhandGovt


Spread the love