UKD Activists Burning Effigy of Salt BJP MLA Mahesh Jeena at Buddh Park Haldwaniहल्द्वानी बुद्ध पार्क में सल्ट विधायक महेश जीना का पुतला फूंका कर विरोध जताते उक्रांद कार्यकर्ता।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (02 अगस्त 2026): अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश जीना एक बार फिर अपने बयानों और व्यवहार को लेकर गंभीर विवादों में घिर गए हैं। सल्ट विधायक द्वारा उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और एक ग्राम प्रधान के साथ सरेआम गाली-गलौज करने तथा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में उग्र प्रदर्शन किया।

 यह भी पढ़ें 👉 Dehradun News: उत्तराखंड में फिर बड़ा साइबर हमला; सीएम रिलीफ फंड समेत 10 सरकारी विभागों की वेबसाइटें ठप, ITDA ने बैकअप से बहाल किया सिस्टम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल सल्ट विधायक महेश जीना द्वारा उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा एक स्थानीय ग्राम प्रधान को सरेआम अपशब्द कहे गए, अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया और कथित तौर पर ‘चर्बी उतारने की धमकी’ दी गई।

इस घटना के विरोध में आज उत्तराखंड क्रांति दल नैनीताल जिला इकाई तथा उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दर्जनों कार्यकर्ता हल्द्वानी के प्रसिद्ध बुद्ध पार्क में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने सल्ट विधायक और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन स्वरूप विधायक महेश जीना का पुतला दहन किया।

 यह भी पढ़ें 👉 कक्षा 3 से 5 के 80% बच्चे नहीं पढ़ पाए हिंदी! औचक निरीक्षण में खुली पोल तो नपे हेडमास्टर, सभी शिक्षकों की सैलरी बंद

‘सत्ता के गुरूर में तानाशाही कर रहे भाजपा विधायक’

पुतला दहन के उपरांत आयोजित सभा में वक्ताओं ने तीखे शब्दों में घटना की निंदा की। सभी नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में इस प्रकार की राजनीतिक तानाशाही और गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

उक्रांद नेताओं ने आरोप लगाया:

“भारतीय जनता पार्टी सत्ता के गुरूर में अंधी हो चुकी है। उसके विधायक पूरी तरह बेलगाम होकर जनता, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ गुंडागर्दी और अभद्रता पर उतर आए हैं। सल्ट विधायक महेश जीना अपने इस अशोभनीय व्यवहार के लिए तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।”

 यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड को केंद्र से मिली ₹1244 करोड़ की बड़ी किश्त! जानिए किन विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

विरोध प्रदर्शन मैं जिला उपाध्यक्ष मोहन नेगी,जिला महामंत्री उत्तम सिंह बिष्ट, रवि वाल्मीकि (प्रदेश अध्यक्ष, एससी-एसटी प्रकोष्ठ), ब्रिज मोहन सिजवाली वरिष्ठ कार्यकर्ता, केन्द्रीय संगठन मंत्री राजीव लोचन, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट,कुलदीप बोरा जिला अध्यक्ष युवा। जिला महामंत्री। गंगा सिंह बोरा युवा जिला सचिव, गौरव जोशी युवा केंद्रीय संगठन मंत्री, अंकित नगदली युवा जिला महामंत्री , नीरज बिष्ट केंद्रीय अध्यक्ष यूएसएफ , आदि मौजूद रहे।


Spread the love

You missed