Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने किया प्रशासनिक फेरबदल, आनंद बर्द्धन होंगे राज्य के नए मुख्य सचिव

उत्तराखंड शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन (IAS-1992) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्हें 01 अप्रैल, 2025 से इस पद का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में प्रशासनिक विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि आनंद बर्द्धन को अपर मुख्य सचिव के पद से पदोन्नति देकर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, वह 01 अप्रैल से अपने नए पद पर कार्यभार संभालेंगे।

यह आदेश शासन की ओर से रीना जोशी द्वारा जारी किया गया है, जिसमें यह निर्देश दिया गया कि आनंद बर्द्धन को कार्यहित में उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। आदेश की प्रति संबंधित विभागों को सूचनार्थ भेजी गई है।

आनंद बर्द्धन, जो उत्तराखंड कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, ने अपर मुख्य सचिव के रूप में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उनके अनुभव और प्रशासन में दक्षता को देखते हुए उनकी नियुक्ति को राज्य प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

You missed