सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

नैनीताल: नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित

मंगलवार सुबह नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बरेली से नैनीताल आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर बल्दियाखान के पास खाई में लटकने लगी। गनीमत यह रही कि चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित किया, अन्यथा बस लगभग 500 फीट गहरी खाई में गिर सकती थी।

घटना के समय बस में 30 यात्री सवार थे, और अचानक बस के खाई में लटकने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, चालक की सूझबूझ के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

रोडवेज के इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि बस के स्टेयरिंग में तकनीकी समस्या के कारण यह दुर्घटना हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी बस के माध्यम से नैनीताल भेजा गया।


Spread the love