सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

मनोज जोशी को कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड का सलाहकार नियुक्त, मुख्यमंत्री धामी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

रुद्रपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता, नगर पालिका परिषद के नामित सदस्य और राज्य आंदोलनकारी मनोज जोशी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी) का सलाहकार नियुक्त कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

रुद्रपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर “डब्बू” ने मनोज जोशी का सम्मान किया और उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, नितिन कार्की, मोहित लाल साह, विकास जोशी, विमल बिष्ट, कविता गंगोला, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, तारा राणा, ज्योति ढ़ोंडियाल, अरविंद पडियार सहित कई नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी।

मनोज जोशी की नियुक्ति को लेकर विभिन्न संगठनों और नेताओं ने खुशी जाहिर की और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


Spread the love