देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / नैनीताल: शहर में गुरुवार शाम एक 15 वर्षीय किशोर की मौत से सनसनी फैल गई। नगर निगम के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के बेटे के घर में ग्रिल से लटका हुआ मिलने के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही सीओ हल्द्वानी सहित मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल किशोर की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
यह भी पढ़ें: सुशीला तिवारी अस्पताल में डीएम का औचक छापा, फटे बेड और गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी
निजी अस्पताल से सूचना, सुशीला तिवारी अस्पताल किया गया रेफर
सीओ हल्द्वानी लव शर्मा के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच एक निजी अस्पताल से किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस टीम पहले निजी अस्पताल पहुंची और बाद में सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर मामले की जानकारी जुटाई।
यह भी पढ़ें: सुशीला तिवारी अस्पताल में डीएम का औचक छापा, फटे बेड और गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी
कक्षा 10 का छात्र था मृतक, परिजनों से पूछताछ जारी
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र 15 वर्ष थी और वह कक्षा 10 का छात्र था। उसके पिता का नाम डॉ. मनोज कांडपाल बताया गया है। सीओ ने बताया कि फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होंगे कारण
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें


