देवभूमि जन हुंकार, रुड़की / हरिद्वार: एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर बीते कुछ दिनों से जिलेभर में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के सिलसिले को कोतवाली रुड़की पुलिस ने आगे बढ़ाया है। दिनांक 25-26.11.2026 की रात सिविल लाइन्स रुड़की पुलिस टीम ने ग्राम भंगेड़ी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन के साथ एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: सुशीला तिवारी अस्पताल में डीएम का औचक छापा, फटे बेड और गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी
चेकिंग के दौरान भागने का प्रयास कर रहा संदिग्ध घेराबंदी कर पकड़ा गया
पुलिस टीम ग्राम भंगेड़ी जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भंगेड़ी की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया तो वह पुलिस टीम को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगा। सतर्क पुलिस टीम ने चपलता दिखाते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे में मौजूद सफेद प्लास्टिक के डिब्बे से 79 अदद ट्रामाडोल कैप्सूल (SPASMOVIL PLUS) एवं 08 अदद BUPRENORPHINE इंजेक्शन (2 ML) बरामद हुए।
शिफा मेडिकल स्टोर का संचालक निकला आरोपी, मुजफ्फरनगर से खरीद की बात
पूछताछ में सामने आया कि उक्त व्यक्ति नदीम खान (पुत्र रियासत, निवासी ग्राम भंगेड़ी, थाना कोतवाली सिविल लाइन्स रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र करीब 35 वर्ष) है, जो भंगेड़ी में शिफा मेडिकल स्टोर का संचालक है। आरोपी ने बताया कि वह नशीले कैप्सूल एवं इंजेक्शन मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था।
ड्रग इंस्पेक्टर की पुष्टि के बाद धारा 8/22 NDPS Act में मुकदमा दर्ज
बरामद दवाइयों के संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर से दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गई, जिनके द्वारा उक्त दवाइयों में प्रयुक्त साल्ट को NDPS Act के अंतर्गत निषिद्ध साइकोट्रॉपिक पदार्थ की श्रेणी में होना बताया गया। जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 580/2026 धारा 8/22 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें


