Uttarakhand Traffic Concept Representing Police Traffic Plan and Diversion in Nainital and Kainchi Dham
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, नैनीताल / हल्द्वानी / देहरादून: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर लंबे वीकेंड (Long Weekend) और सुहाने मौसम के चलते पर्यटकों और श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। नैनीताल, कैंची धाम, भवाली, भीमताल, अल्मोड़ा और जागेश्वर जैसे प्रमुख स्थलों पर पिछले कुछ दिनों में 35,000 से अधिक वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई है। भारी वाहनों के इस अप्रत्याशित दबाव और महाजाम की स्थिति से निपटने के लिए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने हेतु एक अत्यंत सख्त और अपडेटेड ट्रैफिक प्लान लागू किया है।

नीम करौली बाबा के धाम कैंची धाम पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी श्रद्धालु मंदिर तक अपने निजी वाहनों से जाने का प्रयास न करे। इसके लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है:

  • भीमताल विकास भवन, भवाली चौराहा और सैनिटोरियम से निरंतर शटल सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

  • सैनिटोरियम, विकास भवन भीमताल तथा भवाली चौराहा से आगे निर्धारित व्यवस्था के अनुसार किसी भी निजी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

  • श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर अपने वाहन पार्क करके केवल शटल सेवा के माध्यम से ही आगे बढ़ना होगा ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इसके साथ ही कैंची धाम में भीड़ नियंत्रण के लिए वन-वे दर्शन व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉जनवरी 2026 में हुई थी ज्वाइनिंग, आठ महीने की सैलरी भी ले चुके थे आरोपी शिक्षक”: प्राथमिक विद्यालयों में फर्जीवाड़े का हुआ बड़ा खुलासा,10 शिक्षक बर्खास्त

यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने समयबद्ध प्रतिबंध लागू किए हैं:

  • आज शाम 05:00 बजे के बाद यातायात को वन-वे व्यवस्था के तहत चलाया जाएगा, जिसमें भीमताल तिराहा की ओर से वाहनों को नीचे की ओर एग्जिट कराया जाएगा।

  • आज शाम 05:30 बजे के बाद नैनीताल की ओर जाने वाले यातायात को लगभग 03 घंटे के लिए नियंत्रित या रोककर मुख्य रूप से पहाड़ों से नीचे उतरने वाले (एग्जिट) ट्रैफिक को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉जनवरी 2026 में हुई थी ज्वाइनिंग, आठ महीने की सैलरी भी ले चुके थे आरोपी शिक्षक”: प्राथमिक विद्यालयों में फर्जीवाड़े का हुआ बड़ा खुलासा,10 शिक्षक बर्खास्त

वीकेंड के अंतिम दिन यानी रविवार को भारी जाम से बचाने के लिए पुलिस ने सबसे कड़ा कदम उठाया है:

  • कल रविवार को शाम 04:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक हल्द्वानी और काठगोदाम (हाइडल तिराहा, नरीमन तिराहा, काठगोदाम थाना) से नैनीताल, भीमताल एवं भवाली की ओर जाने वाले समस्त यातायात को पूरे 6 घंटे के लिए रोक दिया जाएगा।

  • इस 06 घंटे की अवधि में नैनीताल, कैंची धाम, भीमताल और भवाली की ओर से आने वाले वाहनों के एग्जिट (वापसी) को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रैफिक सुचारu कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉जनवरी 2026 में हुई थी ज्वाइनिंग, आठ महीने की सैलरी भी ले चुके थे आरोपी शिक्षक”: प्राथमिक विद्यालयों में फर्जीवाड़े का हुआ बड़ा खुलासा,10 शिक्षक बर्खास्त

रविवार शाम 04:00 बजे के बाद जो वाहन चालक नैनीताल, भीमताल या भवाली की ओर जाना चाहते हैं, उन्हें वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है:

  • नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन कालाढूंगी मार्ग से जा सकेंगे।

  • रुद्रपुर, बाजपुर, रामनगर, काशीपुर और मुखानी क्षेत्र से आने-जाने वाले वाहन मुखानी → फतेहपुर → पटवा डांगर मार्ग का उपयोग करें।

  • आवश्यकतानुसार रामनगर, मुक्तेश्वर और फतेहपुर के अन्य वैकल्पिक मार्गों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • स्थानीय नागरिकों से विशेष अपील की गई है कि वे कल शाम 04:00 बजे से 10:00 बजे के बीच अनावश्यक रूप से काठगोदाम या हल्द्वानी से पहाड़ की ओर यात्रा करने से बचें और अपनी यात्रा पूर्व नियोजित करें।

पुलिस, यातायात पुलिस, आरटीओ और अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाले हुए हैं। नैनीताल पुलिस ने सभी पर्यटकों और आमजन से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक प्लान का पूरी तरह पालन करें, पुलिसकर्मियों के निर्देशों में सहयोग करें और घर से निकलने से पहले अपने मार्ग की योजना जरूर बना लें।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed