रुद्रप्रयाग: नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विमला बुटोला का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग से हाल ही में जिला पंचायत वार्ड-8 बजीरा सीट से निर्वाचित सदस्य विमला बुटोला का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से विमला बुटोला का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इसी कारण वह 5 सितंबर को हुए शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हो पाई थीं।
विमला बुटोला के निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
