सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

राज्य निर्वाचन आयोग का आदेश- 15 दिन में दे निकाय चुनाव की रिपोर्ट

7 दिनों तक वार्डवार, 3 दिनों तक घर-घर जाकर मतदाता सूची में छूटे हुए नाम करे शामिल

अगले 7 दिनों तक वार्डवार सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत मैं शिविर लगा ने और 3 दिनों तक घर घर जाकर मतदाता सूची में छूटे हुए नाम शामिल होंगे और त्रुटि को सुधार किया जायेगा. जिसके लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया जायेगा। ये सारा काम 15 दिनों मैं निपटा कर राज्य निर्वाचन आयोग को इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी स्तर पर भेजी जाएगी।

इसके लिए अगर कोई बीएलओ या सुपरवाइजर लापरवाही करेगा तो उसके विरुद्ध चुनाव आयोग के नियमानुसार कार्यवाही अमल मैं लायी जाएगी. सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी और आम जनता जागरूक बने और इसमें सहभागिता करें।


Spread the love