हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन करते उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता
Spread the love

हल्द्वानी में गरजे यूकेडी कार्यकर्ता: चंपावत घटना के विरोध में फूंका सरकार का पुतला; न्यायिक जांच की मांग।

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) नैनीताल इकाई द्वारा शुक्रवार 9 मई 2026 को बुद्ध पार्क हल्द्वानी में चंपावत की दुखद एवं आपराधिक घटना के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व यूकेडी जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान ने किया।

इस दौरान वक्ताओं ने चंपावत की घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। यूकेडी नेताओं ने कहा कि मामले की जांच किसी कार्यरत उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जाए तथा जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। साथ ही घटना में शामिल सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर पीड़िता एवं उसके परिवार को सरकारी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉 बेमिसाल प्रेम कहानी:: सतना जेल की महिला अधिकारी ने उम्रकैद के सजायाफ्ता रहे धर्मेंद्र से रचाया विवाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस अवसर पर केंद्रीय सचिव श्याम सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, एडवोकेट खीम सिंह बोरा “रवि”, राज्य आंदोलनकारी एवं  केंद्रीय उपाध्यक्ष यूकेडी नेता भुवन जोशी, केंद्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट मोहन काण्डपाल , पूर्व शिक्षक मदन मेर, बालम सिंह जीना, कोटाबाग विकासखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह मेहता, विनोद मर्तोलिया, गौरव जोशी, नीरज बिष्ट, कुलदीप सिंह बोरा, रवि कन्याल, सुजल पंवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉जब खुद ‘जासूस’ बन गए जिलाधिकारी: सिगरेट पीते बच्चों को देख पिघला डीएम का दिल

कार्यक्रम का संचालन बची सिंह बिष्ट ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान द्वारा की गई।


Spread the love