रुद्रपुर के एएनझा इंटर कॉलेज में कक्षा के दौरान पंखा गिरने से घायल छात्र अस्पताल में भर्ती
Spread the love

रुद्रपुर: क्लास में पढ़ाई के दौरान छात्र के सिर पर गिरा छत का पंखा; सिर पर आए गहरे टांके, स्कूल में मचा हड़कंप! 👇

रुद्रपुर: शहर के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ कक्षा में लगे छत का पंखा अचानक चलते-चलते छात्रों के ऊपर आ गिरा। इस हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक छात्र के सिर पर गहरा घाव होने के कारण डॉक्टरों को टांके लगाने पड़े हैं। घटना के बाद स्कूल परिसर और क्लासरूम में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को शहर के एएनझा इंटर कॉलेज में रोजाना की तरह कक्षाएं संचालित हो रही थीं। इसी दौरान क्लास में पढ़ाई कर रहे छात्र संगम के सिर पर छत पर चल रहा पंखा अचानक उखड़कर गिर गया। पंखा गिरते ही जोरदार आवाज हुई और छात्र संगम के सिर से तेजी से खून बहने लगा। वहीं पास में ही बैठा एक अन्य छात्र वैष्णव भी इस पंखे की चपेट में आने से चोटिल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में DM ललित मोहन रयाल का महा-एक्शन: अवैध लिंग परीक्षण बताने वाले को 50,000 का इनाम, डेंगू पर लापरवाही की तो खैर नहीं! 👇

हादसे के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल छात्रों को आनन-फानन में नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने त्वरित उपचार शुरू करते हुए गंभीर रूप से घायल छात्र संगम के सिर पर टांके लगाए। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से दोनों छात्रों की स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और वे खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें 👉 सुहाग की ‘गुप्त सेटिंग’ का पत्नी ने कर दिया भंडाफोड़; बच्चों के साथ मिलकर पति और दूसरी महिला को सिखाया ऐसा सबक कि पहुंच गए थाने! 👇

इस पूरे मामले पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपति बिंद ने बताया कि यह दुखद हादसा नए भवन में संचालित कक्षा नौ-डी (9th-D) में हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चल रही भवन के जर्जर होने की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। प्रधानाचार्य ने साफ किया कि पंखा गिरने की घटना सच है, लेकिन भवन में कोई खराबी नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉 पिता जिसे छोड़ गए थे स्कूल, वह मां के लाखों के जेवरात और नकदी लेकर किशोर संग हुई फरार; युवा पीढ़ी का यह भटकाव क्यों?

प्रधानाचार्य ने आगे कहा कि प्राथमिक रूप से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि या तो पंखे की रॉड कमजोर थी या फिर उसका कोई मुख्य बोल्ट अचानक निकल गया था। स्कूल प्रबंधन द्वारा इस पूरे तकनीकी मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ आवश्यक और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

👉देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed